Skip to content
Secret to Success

सफलता का राज़-Moral Story in Hindi


बहुत से लोगों का मानना है की सफलता (Success) रातों-रात मिल जाती है, लेकिन सफलता का राज़ (Secret to Success ) कुछ और ही है! पेश है, इसी को परिभाषित करती एक छोटी से शिक्षाप्रद कहानी (Moral Story)….


एक बार एक लड़का गर्मी की छुट्टियाँ बिताने अपने दादाजी के पास गाँव आया| एक दिन जब वह अपने दादाजी के साथ बता था तो उसने अपने दादाजी से एक सवाल पूछा, कि  “सफलता का राज़ (Secret to Success) क्या है…

इस पर दादाजी ने उसे पास ही की एक नर्सरी (Nursery) में जाकर वहां से दो पौधे खरीद लाने को कहा| उन्होंने एक पौधा घर के अन्दर और एक पौधा घर के बाहर लगाने को कहा| उस लड़के ने ऐसा ही किया| बाद में दादाजी ने अपने पोते से पूछा “तुम्हे क्या लगता है, इन पौधों में से सबसे अधिक सफल (Success) कौन होगा| लड़के ने जवाब दिया,  कि घर के अन्दर जो पौधा लगाया है वो ज्यादा सफल  होगा क्यों की वो प्राकृतिक खतरों से बचा रहेगा जबकि बाहर जो पौधा लगाया गया है उसको काफी चीजों से खतरा है| दादाजी अपने पौते की बात सुनकर मुस्कुरा दिए| कुछ दिनों बाद लड़का वापस शहर चला गया|

कुछ साल बाद जब वह लड़का वापस दादाजी से मिलने अपने गाँव आया तो उसने अपने दादाजी से पौधों के बारे में पूछा| दादाजी ने उसे घर के अन्दर लगाया गया पौधा दिखाया, वह पौधा अब एक बहुत बड़ा पौधा बन चूका था| लड़के ने अपने दादाजी की और देखते हुए कहा “मैंने  कहा था ना, कि यही पौधा ज्यादा सफल होगा| वैसे बहार वाले पौधे का क्या हुआ ?

दादाजी उसे बहार लेकर आए तो लड़का हैरान रह गया| बहार वाला पौधा अब एक विशाल पेड़ (Tree) का रूप ले चूका

Secret to Success

Secret to Success

था| उसने दादाजी से पूछा कि यह कैसे संभव (Possible) है की बाहर वाला पौधा एक बड़ा पेड़ बना गया और अन्दर वाला पौधा उतना विकसित नहीं हो पाया जबकी अन्दर वाला पौधा प्राकृतिक खतरों से सुरक्षित था| दादाजी ने उसे बताया की “जीवन में खतरों से झूझकर ही सफलता हासिल होती है, सफलता का राज़ (Secret to Success ) यही है”

कहानी का तर्क यही है….कि मुश्किलों का सामना करने वालों को ही सफलता मिलती है! इसीलिए कहा गया है!
लहरों से डरकर नदियाँ पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती||

hindishortstories.com

और पढ़े:-आम का पेड़-Moral Story in Hindi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Short Stories » सफलता का राज़-Moral Story in Hindi

सफलता का राज़-Moral Story in Hindi