Skip to content
shashi kapoor

साथियों नमस्कार, आज हम आपके लिए बॉलीवुड के एक ऐसे दिग्गज कलाकार की कहानी “Shashi Kapoor Biography in Hindi | शशि कपूर जीवनी” लेकर आएं हैं जिसे पढ़कर आप अपने आपको उनके और भी करीब महसूस करेंगें|


Shashi Kapoor Biography in Hindi | शशि कपूर जीवनी

मेरे पास माँ है,

जैसे हिट डायलॉग देने वाले शशि कपूर (Shashi Kapoor) साहब का 79 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया! मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल (Kokilaben hospital Mumbai) में शशि कपूर साहब ने ज़िन्दगी की आखरी साँस ली|

शशि कपूर का जन्म बॉलीवुड स्टार पृथ्वीराज कपूर के घर 18 March 1938 को उस वक़्त हुआ जब पृथ्वीराज कपूर का करियर बॉलीवुड में चरम पर था| अपने पिता की तरह ही शशि कपूर ने भी चार वर्ष की आयु में अपने पिता द्वारा निर्देशित और निर्मित नाटकों में काम करना शुरू कर दिया|

शशि कपूर के बचपन का नाम बलवीर राज कपूर था| शशि कपूर ने अपनी स्कूली पढाई दिल्ली के डॉन बोस्को स्कूल से पूरी की| शशि कपूर के करियर के शुरूआती दिनों में ही पृथ्वीराज कपूर उन्हें अपने नाटकों में काम करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे|

शि  कपूर का परिवार  (Family/wife)

Shashi kapoor Family
शशि  कपूर का परिवार 

कलकत्ता के एक थिएटर में एक नाटक के दौरान शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर केंडल से हुई| बस उस नाटक के दौरान ही दोनों की नज़रे एक दुसरे से ऐसे मिली की पहली नज़र में ही दोनों एक दुसरे को अपना दिल दे बेठे|

जिसके बाद परिवार के रजामंदी से दोनों ने साल 1958 में मुंबई में भारतीय रीती रिवाज के साथ शादी कर ली| जेनिफर केंडल से शशि कपूर को तिन बच्चे हुए जिनके नाम कुणाल कपूर,  कारण कपूर और संजना कपूर हैं|

दोनों की ज़िन्दगी ख़ुशी से गुज़र ही रही थी की साल 1984 में जेनिफर केंडल की कैंसर जैसी बीमारी से झुझते हुए मौत हो गई|पत्नी के इस तरह चले जाने के बाद शशि कपूर पूरी तरह अकेले हो गए और उन्होंने फ़िल्मी जगत से दुरी बना ली|

शशि कपूर का फ़िल्मी सफ़र (Films/Movies)

Shashi kapoor Films
शशि कपूर की फ़िल्में

अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत शशि कपूर ने साल 1961 में आई फिल्म धर्मपुत्र (Dharmputra 1961) से किया| हालाकिं ज़िन्दगी के शुरूआती दिनों में ही शशि कपूर ने अभिनय में अपना हाथ आज़मा लिया था|

बहुत कम लोग जानते है कि छोटी उम्र में ही शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में चार फिल्मों में काम किया है| शशि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में 12 अंग्रेजी फिल्मो को मिलाकर लगभग 160 फिल्मों में काम किया है|

शशि कपूर का निधन (Death)

Shashi Kapoor Death
शशि कपूर का निधन

काफी समय से शशि कपूर ख़राब स्वास्थ के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में Admit थे| जहाँ इलाज के दौरान ही 79 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया|

शशि कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है जिसे भारतीय सिनेमा जगत कभी भुला नहीं पाएगा| शशि कपूर के निधन की खबर से ही भारतीय सिनेमा में शोक छा गया|

Narendra Modi Tweet
PM Narendra Modi Tweet
Ramnath Kovind Tweet
President Ramnath Kovind Tweet

साथियों अगर आपके पास कोई भी रोचक जानकारी या कहानी, कविता हो तो हमें हमारे ईमेल एड्रेस hindishortstories2017@gmail.com पर अवश्य लिखें!

दोस्तों! आपको “Shashi Kapoor Biography in Hindi | शशि कपूर जीवनी” हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट में ज़रूर लिखे| और हमारा फेसबुक पेज जरुर LIKE करें!

अब आप हमारी कहानियों का मज़ा सीधे अपने मोबाइल में हमारी एंड्राइड ऐप के माध्यम से भी ले सकते हैं| हमारी ऐप डाउनलोड करते के लिए निचे दी गए आइकॉन पर क्लिक करें!Hindi Short Storiesयह भी पढ़ें

योगी आदित्य नाथ-जीवनी (Biography of yogi Aadityanath)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Short Stories » Shashi Kapoor Biography in Hindi | शशि कपूर जीवनी

Shashi Kapoor Biography in Hindi | शशि कपूर जीवनी