Skip to content
Renuka chowdhury

रेणुका चौधरी बायोग्राफी | Biography of Renuka chowdhury


आइये जानतें हैं, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर व्यक्तिगत टिपण्णी का आरोप लगाने से सुर्ख़ियों में आई कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury), जिन्होंने पहले तो राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के दौरान जोर से हसने पर अपनी सफाई दी और बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर व्यक्तिगत टिपण्णी करने का आरोप भी लगाया| वहीँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के जोर से हसने पर कहा, कि “रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हसीं सुनाई दी है|

आइये जानते हैं रेणुका चौधरी के बारे में Biography of Renuka chowdhury

नाम – रेणुका चौधरी
पिता का नाम – सूर्यनारायण राव
माता का नाम- श्रीमती वसुन्धरा राव
जन्म दिनांक – 13 अगस्त 1954
जन्मस्थान – विशाखापट्टनम (आन्द्रा प्रदेश)
पदभार – सांसद (खम्मम जिला)

रेणुका चौधरी कांग्रेस की एक जानी मानी नेता है, जो हाल ही में बने नए राज्य तेलंगाना के खम्मम संसदीय सिट से सांसद है| रेणुका चौधरी ने साल 2004 में कांग्रेस की संप्रग सरकार बनने के बाद केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री पदभार संभाला था|

प्रारंभिक जीवन (Earlier Life of Renuka Chowdhury)

रेणुका चौधरी का जन्म 13 अगस्त 1954 को विशाखापट्टनम में एयर कमांडर सूर्यनारायण राव और श्रीमती वसुन्धरा राव के घर हुआ| रेणुका चौधरी अपनी तिन बहनों में से सबसे बड़ी हैं| बचपन से ही रेणुका चौधरी को लेखन के क्षेत्र में काफी रूचि थी|

शिक्षा (Education of Renuka Chowdhury)

रेणुका चौधरी ने अपनी प्रारंभिक पढाई देहरादुन के वेलहेम गर्ल्स स्कूल से की, जिसके बाद वे बेंगलौर आ गई और बेंगलोर विश्वविध्यालय से इन्होने औद्योगिक मनोविज्ञान में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की|

वैवाहिक जीवन (Marital Status of Renuka Chowdhury)

रेणुका चौधरी ने साल 1973 में श्रीधर चौधरी से शादी की|

राजनेतिक जीवन (Political Career of Renuka Chowdhory)

रेणुका चौधरी ने अपने राजनेतिक करियर की शुरुआत साल 1984 में तेलगु देशम पार्टी से की थी|साल 1998 तक यह तेलगु देशम पार्टी से जुडी रही| जिसके बाद साल 1998 में इन्होने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की|कांग्रेस में आने के बाद रेणुका चौधरी लगातार दो बार राज्यसभा की सदस्य मनोनीत हुई| जिसके बाद इन्होने लगातार दो बार तेरहवे और चौदहवे लोकसभा चुनाव में खम्मम संसदीय सिट का प्रतिनिधित्व किया|रेणुका चौधरी पहली बार साल 1999 में व दूसरी बार साल 2004 में लोकसभा के लिए चुनी गई|

शौक (Hobey of Renuka Chaudhary)

राजनीती के साथ-साथ रेणुका चौधरी को लेखन का भी काफी शौक है|वे बच्चों और महिलाओं से जुडी समस्याओं पर भी लेखन कार्य करती है|

आपको हमारी यह पोस्ट Biography of Renuka chowdhury कैसी लगी हमें Comment में ज़रूर बातें और हमारा फेसबुक पेज जरुर LIKE करें!
Hindi Short Stories डॉट कॉम
यह भी पढ़ें:-
यह भी पढ़े-योगी आदित्य नाथ-जीवनी (Biography of yogi Aadityanath)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Short Stories » रेणुका चौधरी बायोग्राफी | Biography of Renuka chowdhury in Hindi

रेणुका चौधरी बायोग्राफी | Biography of Renuka chowdhury in Hindi

Exit mobile version