Skip to content
Artist Wajid Khan

Artist Wajid Khan | जानिए भारत के अनोखे आर्टिस्ट वाजिद खान के बारे में

साथियों आज हम बात करने जा रहें हैं एक ऐसे Artist के बारे में जो पेंट ब्रश से नहीं बल्कि किलों, पत्थरों और कार के पुर्जों तक से Portrait बना देते हैं| जी हाँ, हम जिस अनोखें Artist की बात कर रहें हैं उनका नाम है Artist Wajid Khan यह भारत के बहतरीन  Nail Artist में से एक हैं इतना ही नहीं इन्होने अपने इस अनोखें Art का Patent भी करवाया है|


आर्टिस्ट वाजिद खान

वाजिद खान का जन्म 10 मार्च 1981 को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक छोटे से गाँव “सोनगिरी” में हुआ! बचपन में ही वाजिद खान ने यह समझ लिया था की अगर कुछ बड़ा करना है तो दुनिया से अलग सोचना होगा|

अपनी इसी सोच से प्रभावित होकर साल 1995 में Artist  Wajid Khan ने केवल 14 साल की उम्र में ही Electric Iron का अविष्कार कर दिया था| वाजिद खान अपने पहले Invention से इतना प्रभावित हुए की उन्होंने इसके बाद कई घरेलु उपकरणों और पानी की चोरी को रोकने वाले कुछ यंत्रों का अविष्कार भी किया|

Wajid khan में बचपन से ही कुछ अलग करने का जूनून था| अपने इसी जूनून के चलते Artist Wajid Khan ने कैनवास पर दुनियां की पहली 3D Painting बनाई| वाजिद खान ने लगभग 200 आविष्कार किये हैं जिनमें उनके द्वारा बनाई गई Nail Painting (नाख़ून चित्रकला) भी शामिल है|

जिसे वजिद खान ने अपने नाम से Patent भी कराया है| अपने इन्हीं आविष्कारों से वाजिद खान का नाम Guinness Book of World Record में भी शामिल किया गया है| वाजिद खान को अपने आविष्कारों के लिए राष्ट्रपति Dr. APJ Abdul Kalam द्वारा तिन बार सम्मानित किया जा चूका है|

वाजिद खान को अपनी पहली 3D Nail Painting को बनाने में लगभग 3 साल का समय लगा| वाजिद खान का कहना है, कि Nail Painting बनाए में सबसे मुश्किल बात यह है  की Nail Painting बनाते वक़्त आप काफी करीब से कम करते है, हम यह भी नहीं देख पते की असल में हमारी पेंटिंग कैसी दिखेगी| अगर एक किल में गलत लगती है तो पूरा Portrait ख़राब हो सकता है|

वाजिद खान ने मशहूर श्रीलंकन Artist  Geoffrey Bava की एक Portrait पत्थरों से बनाई है| अपनी पेंटिंग को जीवित रूप देने के लिए वाजिद खान पुरे पेंटिंग के केरेक्टर में उतर जाते हैं| अपनी कलाकृतियों में Artist Wajid Khan ने कार इंजन के पुर्जों से घोड़े की पेंटिंग, बन्दुक की गोलियों से महात्मा गाँधी की पेंटिंग और ब्रूण हत्या में उपयोग होने वाले उपकरणों से एक रोटी हुई बाची की पेंटिंग बनाई है|

 

Artist Wajid Khan

Artist Wajid Khan

Source:-https://www.facebook.com/ArtistWajidKhan/

अपने दिए एक इंटरव्यू में Artist Wajid Khan ने बताया की Painting Exhibition में शामिल होने के बाद उनकी पहली पेंटिंग लगभग 20 लाख रूपए में बिकी थी| इतने सारे रूपए देख कर वाजिद खान फुले नहीं समाए और जल्द ही घमंड के शिकार हो गए| वाजिद खान का कहना है, कि  किसी भी Artist के लिए गुरुर और घमंड बहुत बुरी चीज होती है|

अपनी ज़िन्दगी का एक महत्वपूर्ण किस्सा साझा करते हुए  हुए वाजिद खान ने बताया, कि एक बार उनके घर के सामने से एक अर्थी जा रही थी| अर्थी को देख कर वाजिद खान को अनुभव हुआ की एक दिन यह सारा पैसा यही रह जाने वाला है|

वाजिद खान को अनुभव हो गया था की एक दिन वह भी सब कुछ यहीं पर छोड़ कर जाने वाले हैं|उस दिन उस अर्थी को देख कर वाजिद खान को अपनी गलती का अनुभव हुआ और उन्हें ज़िन्दगी का असली मकसद समझ में आया की “दूसरों को फायदा पहुंचाते जाओ एक दिन खुद-ब-खुद  बड़े आदमी बन जाओगे|

ज़िन्दगी का असली मकसद समझ में आने के बाद Artist Wajid Khan ने अपनी इस कला को दूसरों को सिखाना शुरू किया और आज वह अपनी कला को दूसरों को सिखाकर खुश हैं|

Reference@ wajidart.com


साथियों अगर आपके पास कोई भी रोचक जानकारी या कहानी, कविता हो तो हमें हमारे ईमेल एड्रेस hindishortstories2017@gmail.com पर अवश्य लिखें!

दोस्तों! आपको “Diwali Wishes in Hindi | दिवाली की शुभकामनाएँ” हमारा यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट में ज़रूर लिखे| और हमारा फेसबुक पेज जरुर LIKE करें!

अब आप हमारी कहानियों का मज़ा सीधे अपने मोबाइल में हमारी एंड्राइड ऐप के माध्यम से भी ले सकते हैं| हमारी ऐप डाउनलोड करते के लिए निचे दी गए आइकॉन पर क्लिक करें!

Hindi Short Stories

यह भी पढ़ें:-

योगी आदित्यनाथ के योगी से मुख्यमंत्री बनने तक का पूरा सफ़र!

 

2 thoughts on “Artist Wajid Khan | जानिए भारत के अनोखे आर्टिस्ट वाजिद खान के बारे में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Short Stories » Artist Wajid Khan | जानिए भारत के अनोखे आर्टिस्ट वाजिद खान के बारे में

Artist Wajid Khan | जानिए भारत के अनोखे आर्टिस्ट वाजिद खान के बारे में