Skip to content
Short Moral Story

अगर आपको भी लगता है की आपकी ज़िन्दगी में सब कुछ बुरा हो रहा है, गलत हो रहा है…तो यह कहानी Short Moral Story | कोशिश आपके लिए है! यह कहानी है एक राजा की जो अपनी जनता को यह सिखाना चाहता था, कि कैसे कोशिश करने वालों की ज़िन्दगी में धीरे धीरे ही सही पर आखिरकार सब कुछ अच्छा हो ही जाता है!


Short Moral Story | कोशिश

एक बार राजा राज्य में घुमने के लिए निकला, उसने यह देखने के लिए एक बड़े से पत्थर को रास्ते के बिच में रखवा दिया की कौन इस पत्थर को उठा कर रस्ते से अलग करता है| राजा ने पत्थर को रास्ते के बिच रखवा दिया, और दूर से देखने लगा की कौन इस पत्थर को रास्ते से अलग करता है|

राजा ने देखा की काफी  लौग उस रास्ते से गुज़रे,  कुछ लोगों को पत्थर से ठोकर भी लगी लेकिन वो उस पत्थर को उठा कर रास्ते से अलग करने की बजाए, पत्थर को रास्ते के बिच रखने वालों को बुरा-भला कह कर कर आगे बड गए| किसी ने भी उस पत्थर को रास्ते से अलग नहीं किया|

तभी वहां से एक किसान गुज़रा, किसान ने देखा की एक बड़ा सा पत्थर रास्ते के बिच पड़ा है और आने जाने वाले राहगीरों को उस पत्थर से काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है|

किसान ने बड़ी मशक्कत से उस पत्थर को उठा कर रास्ते से अलग किया, लेकिन जब वो वापस आया तो उसने देखा की जिस जगह पत्थर पड़ा था, वहां एक थैली पड़ी है|

उसने थैली को खोल कर देखा, उसमे सोने की अशर्फियाँ और एक पत्र पड़ा था| किसान ने पत्र पढ़ा, उसमे राजा ने लिखा था, कि वो देखना चाहता था की कौन इस पत्थर को उठाने की कोशिश करता है और अपने भाग्य को बदल सकता है!

दोस्तों, हमारी ज़िन्दगी में भी एक वक्त ऐसा आता है, जब एक पत्थर हमारी कामियाबी के बिच पड़ा होता है, लेकिन हम उस पत्थर को उठाने की हिम्मत नहीं कर पाते!

विधाता हर इन्सान को अपना भाग्य बदलने का एक मौका अवश्य देता है, ज़रूरत है तो बस उसे पहचान कर सही कदम उठाने की!


साथियों आपको “Short Moral Story” हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और हमारा फेसबुक पेज जरुर LIKE करें|

साथियों अगर आपके पास कोई भी रोचक जानकारी या कहानी, कविता हो तो हमें हमारे ईमेल एड्रेस hindishortstories2017@gmail.com पर अवश्य लिखें!

अब आप हमारी कहानियों का मज़ा सीधे अपने मोबाइल में हमारी एंड्राइड ऐप के माध्यम से भी ले सकते हैं| हमारी ऐप डाउनलोड करते के लिए निचे दी गए आइकॉन पर क्लिक करें!Hindi Short Stories

यह भी पढ़ें:-

संघर्ष-Moral Story in Hindi

2 thoughts on “Short Moral Story | कोशिश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Short Stories » Short Moral Story | कोशिश

Short Moral Story | कोशिश